बक्सर, मई 8 -- चक्की। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की तेज आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। अचानक गिरे ओलों से किसानों की चिंता बढ़ गई और लोग खेतों की ओर दौड़ पड़े। हालांकि, ओला अधिक देर तक नहीं गिरने के कारण मक्का, उड़द समेत अन्य फसल को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची। किसान रामजी चौधरी, गुड्डू कुमार, शिवजी यादव और श्रवण कुमार ने बताया कि यदि कुछ देर और ओलावृष्टि होती तो खेतों में लगी फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती थी। किसानों ने इसे बड़ी राहत बताते हुए कहा कि मौसम के अचानक बदले मिजाज ने कुछ समय के लिए डर का माहौल पैदा कर दिया था। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी व ओलावृष्टि से मूंग व सब्जी फसलों को भारी नुकसान ग्रामीण इलाके में देर शाम तक लोग मौसम की चर्चा करते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.