बुलंदशहर, मई 4 -- क्षेत्र में रविवार रात करीब एक बजे आंधी और बारिश के चलते कई जगह बिजली के तार और खंभे टूट गए। धरपा विद्युत केंद्र पर ट्रांसफार्मर में फॉल्ट हो गया और वहीं झमका पर 33केवीए की लाइन टूट गई। इससे खुर्जा के कालिंदी कुंज, पॉटरी सेंटर, तेलिया घाट समेत अन्य विद्युत उपकेंद्र पर आपूर्ति बाधित हो गई। खुर्जा नगर के अलावा खुर्जा जंक्शन की विमला नगर, प्रसादी नगर, शिव कॉलोनी समेंत अन्य गांवों में सप्लाई बाधित रही। सुबह करीब दस बजे सप्लाई चालू हो सकी, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से शहर की बिजली व्यवस्था ठप, 12 घंटे बाद बहाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.