जौनपुर, जून 26 -- जौनपुर, संवाददाता। दिन में तेज धूप और शाम को बदले मौसम ने जिले के कई क्षेत्रों में बारिश की। कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश हुई। बदलापुर और सिंगरामऊ क्षेत्र में आंधी और बारिश के दौरान एक पेड़ उखड़कर गिर गया, जिससे उसके नीचे खड़ी युवती दब गई और मौत हो गई। क्षेत्र के कई बिजली के खंभे टूटे, बिजली के तार क्षतिग्रस्त हुए और पेड़ गिर गए। शाहगंज इलाके में अच्छी बारिश से तापमान में गिरावट आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...