आंधी और पानी से बिजली व्यवस्था चरमराई, पेड़ों के गिरने से लगा जाम
सीतामढ़ी, मई 24 -- रमेश कुमार परिहार। प्रखंड क्षेत्र में आयीआंधी पानी ने शनिवार को जमकर तबाही मचाई। इसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सहजौली गांव निवासी रासबिहारी राय के 20 वर्षीय पुत्र शंकर कुमार एवं सुराहियां रहमानिया टोला निवासी मुसमात सकीना खातून (60) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है। सीओ ज्योति सिंह ने बताया कि क्षति की जांच के लिए राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया है। पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता मुहैया कराई जाएगी।
घटनाक्रम जानकारी के मुताबिक जयशंकर शौच के लिए सरेह की ओर गया था। इसी दौरान आंधी पानी शुरू हो गया। बचने के लिए वह घर की ओर भागा। भागने के क्रम में एक विशालकाय पेड़ उसके ऊपर आ गिरा। जिसमें दबने से उसकी मौत हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.