पूर्णिया, अप्रैल 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शनिवार देर रात पूर्णिया जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेज आंधी, बारिश और तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। मौसम के अचानक बदले मिजाज से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग परेशान रहे। रविवार दोपहर में भी घने बादल छाए रहने से अंधेरा जैसा माहौल बना रहा और रुक-रुक कर हवा के साथ रिमझिम बारिश होती रही। पिछले 24 घंटे में जिले में 11.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तेज हवा और बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को उठाना पड़ा। विशेषकर मक्का की फसल कई जगहों पर खेतों में गिर गई, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- बिहार में तपती गर्मी के बीच आंधी-बारिश का कहर, यहां पेड़-पोल और घर सब उजडे; आगे कैसा रहेगा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.