शामली, मार्च 17 -- शामली। जलालापुर के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किसान दिवस में बारिश आंधी और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा छाया रहा। किसानों ने सर्वे कराकर गेहूं, सरसो आदि फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। किसानों का कहना था कि दोनों की फसले बर्बाद हो गयी है। इसके साथ ही पशु टीकाकरण एवं गन्ने के बकाया भुगतान आदि की समस्या भी प्रमुखता से उठायी गयी। कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर के सभागार में मंगलवार को डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार ने किसानों को पूर्व किसान दिवस में प्राप्त समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संदीप कुमार ने किसानों को गन्ने की उन्नत खे...