रांची, अप्रैल 4 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के लुपुंगा, खम्भा और लावागांई सहित आसपास के कई गांवों में शुक्रवार शाम करीब सात बजे आई तेज आंधी और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचायी। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि करीब 25 से 30 घरों के एस्बेस्टस उड़ गए, जबकि दर्जनों बड़े पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। कई मकान पेड़ों की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। इधर, भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है। कई गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि करीब आठ से दस मिनट तक चली इस तेज आंधी ने ग्रामीणों में अफरातफरी मचा दी। जान बचाने के लिए लोग अपने घरों से निकलकर पक्के मकानों में शरण लेने को मजबूर हो गए। इस दौरान कुछ लोग चोटिल भी हुए। आंधी का असर करीब एक से डेढ़ किलोमीटर...