गुमला, मार्च 28 -- गुमला, प्रतिनिधि। पिछले 10 दिनों से लगातार बदलते मौसम ने गुमला जिले के आम उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज आंधी,बारिश और ओलावृष्टि के कारण आम के पेड़ों में लगे मंजर और फल तेजी से झड़ रहे हैं। जिससे इस साल उत्पादन पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है। जिले में लगभग पांच हेक्टेयर भूमि में विभिन्न किस्मों के आम की व्यवसायिक खेती होती है। जिससे करीब चार हजार परिवार सीधे तौर पर जुड़े हैं। जिले में आम्रपाली ,मल्लिका, हिमसागर, मालदा किस्म के आम की खेती होती है। लेकिन हालिया मौसमीय बदलाव ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खास कर भरनो और पालकोट सहित कई प्रखंडों में हुई ओलावृष्टि ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अटल तिवारी के अनुसार तेज हवा और ओलावृष्टि के कारण पेड़ों में लगे छोटे-छोटे ...