कन्नौज, अप्रैल 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। बीते दिन आए भीषण आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने मध्यम वर्गीय दुकानदारों और किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। काशीराम कॉलोनी के सामने खोखा और रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले दुकानदार अब खुले आसमान के नीचे दाने-दाने को मोहताज हैं। नगर के इकराम की कांशीराम कालोनी के बाहर टी स्टॉल है। आंधी तूफान में उनका 15 लीटर दूध बह गया और करीब 35 हजार का सामान बर्बाद हो गया। मुसर्रत अली ने बताया कि उनकी चाय-पान मसाले की दुकान में 20 हजार की क्षति हुई है। राशिद हुसैन की परचून और कोल्ड ड्रिंक की दुकान में 25 हजार का नुकसान हुआ है। जीशान अली ने बताया कि उनकी स्पेशल टी स्टोर की दुकान है, उसमें करीब 20 हजार का कीमती सामान नष्ट हो गया। संघर्ष कर रहे दिव्यांग दुकानदार सोहेल का भी 15 हजार का नुकसान हुआ है।खेतों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.