अमरोहा, मई 5 -- भयंकर आंधी और बेमौसम बारिश की वजह से रविवार रात शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। लाइनों पर पेड़ गिरने, ट्रांसफार्मर जलने और बिजली पोल गिरने से सुबह तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लोगों को पेयजलापूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा नौगावां सादात कस्बा समेत क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 14 घंटे तक आपूर्ति बंद होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। रविवार देर रात करीब एक बजे आई भयंकर आंधी के साथ बारिश ने शहर से देहात तक की आपूर्ति ठप कर दी। इसके बाद लोग रातभर अंधेरे में रहे। अमरोहा शहर में सुबह तक भी आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों को पीने के पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। करीब आठ बजे ज्यादातर मोहल्लों में आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली। देर रात बारिश के ...