कन्नौज, अप्रैल 1 -- कन्नौज, छिबरामऊ, संवाददाता। मंगलवार की रात जिले में तेज आंधी साथ हुई ओलावृष्टि और बारिश ने जमकर तबाही मचा दी। आंधी-तूफान से क्षेत्र में कई जगह पेड़ धराशाई हो गए। वहीं कई जगह बिजली के पोल भी उखडक़र जमीन पर जा गिरे, जिससे बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त होने से कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। आंधी-तूफान थमने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करने की कवायद शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। छिबरामऊ क्षेत्र में अचानक उठी तेज आंधी और तूफान ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। इस तूफान के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई, जिसने क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई। रात के अंधेरे में अचानक चले तेज झोंकेदार हवाओं ने लोगो...