हाजीपुर, जनवरी 31 -- गोरौल । संवाद सूत्र गुरुवार को गोरौल प्रखंड के अंधारी गाछी चौक पर बीच सड़क पर दाह संस्कार प्रकरण में जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने संज्ञान लिया। शुक्रवार को वे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच पड़ताल की। उनके साथ एसपी विक्रम सिहाग भी मौजूद थे। पैदल ही वे श्मशान घाट तक गईं और निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह, एसपी विक्रम सिहाग के साथ डीडीसी कुंदन कुमार, एसडीपीओ सुबोध कुमार, संजीव कुमार, उपसमाहर्ता खुशबू पटेल, बीडीओ पंकज कुमार निगम, सीओ दिव्या चंचल के साथ अंचल अमीन और राजस्व कर्मचारी भी पहुंचे थे। मामले को गंभीरता से देखते हुए सभी अधिकारियों ने स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ श्मशान तक जाने वाले रास्ते का मुआयना किया। ग्रामीण अजबलाल राय ने बताया कि उनके दादा स्वर्गीय बनबारी राय ने सन् 1950 में श्मशान के लिये 22 ...