आंदोलित छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का कैंडल मार्च आज
गोरखपुर, जुलाई 25 -- गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए कांग्रेस आज 25 जुलाई को कैंडल मार्च और सत्याग्रह आयोजित करेगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने बताया कि शाम 6 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिमा से कैंडल मार्च शुरू होगा जो अंबेडकर प्रतिमा चौक पर जाकर विसर्जित होगा।जिला एवं महानगर अध्यक्ष ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि 20 जुलाई को नीट और सीबीएसई परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर सरकार से जवाबदेही की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.