गाज़ियाबाद, दिसम्बर 29 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि कंपनियों के जरिए किसानों का शोषण किया जा रहा है, यह सहन नहीं किया जा सकता। किसान आंदोलन करके ही अपनी जमीन बचा सकता है। राकेश टिकैत वेव सिटी स्थित भाकियू के संगठन विस्तार कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वेव सिटी बिल्डर प्रशासन के साथ मिलकर किसानों की जमीन हड़पने का काम कर रहा है। किसान को कमजोर न समझा जाए। किसानों की समस्या का समाधान किया जाए। निजी कंपनियां किसानों का शोषण कर रही हैं। इसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने किसानों से एकजुट होने की अपील की। साथ ही कहा कि मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवें खंड पर तलहेटा गांव के पास कट बनवाने के लिए किसान सात दिन से धरने पर बैठे हैं, मगर उनकी सुनवाई नहीं हो रही। ...