काशीपुर, मार्च 2 -- जसपुर। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की बैठक में नादेही चीनी मिल के सेवानिवृत कर्मचारियों ने दिल्ली जाने का निर्णय लिया। रविवार को चीनी मिल गेस्ट हाउस में हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद तय किया गया कि आगामी नौ अक्तूबर को जंतर मंतर में तीन दिवसीय धरने में कर्मी भाग लेने जाएंगे। इस आंदोलन में 20 से अधिक सेवानिवृत कर्मचारी जाएंगे। अध्यक्षता महाराज सिंह, संचालन जगतार सिंह ने किया। यहां भूपेंद्र अधिकारी, जगतार सिंह डोभाल, राजेंद्र कुमार बलिया, देवनाथ, मनोहर रावत, प्रेम प्रकाश, ऋषिपाल, महावीर सिंह, ज्ञानेंद्र शर्मा, विजयपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, जगत सिंह, राजेंद्र वालिया, खेम सिंह, प्रेम प्रकाश रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.