रांची, फरवरी 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। आदिवासी संगठनों का प्रतिनिधिमंडल रविवार को राजधानी एक्सप्रेस से रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। वे आदिवासियों के धर्मकोड की मांग को लेकर 25 फरवरी को जंतर-मंतर में आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस प्रदर्शन में झारखंड सहित छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल के सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में आदिवासी समन्वय समिति के देवकुमार धान, आदिवासी जनपरिषद के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा, विष्णु मुंडा, रवि भूमिज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.