अल्मोड़ा, जुलाई 2 -- सल्ट। मोहान स्थित आईएमपीसीएल के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों और स्थानीय लोगों का आंदोलन गुरुवार को 32 वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक सरकार निजीकरण का फैसला वापस नहीं लेती है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वह इस लड़ाई को अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे। यहां जेसर सिंह, नंदनी रावत, शंभू दत्त जोशी, दीवान सिंह, भाष्कर नंदन पंत, हेमा तिवारी आदि थीं। यह भी पढ़ें- मोहान में आईपीसीएल फैक्ट्री कर्मियों का धरना 31 वें दिन भी जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...