रामगढ़, मार्च 14 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा इकाई रामगढ़ के संगठन महामंत्री युवा मोर्चा दीपक महतो ने कहा है कि यदि किसी जरूरतमंद और कमजोर गरीब की मदद करना ही अपराध बना दिया जाएगा तो समाज में न्याय की उम्मीद करना कठिन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पीड़ितों की आवाज बनकर खड़ा हुआ, लेकिन उसी संगठन के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई होना पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र में अक्टूबर 2025 में पुलिस के पीसीआर वैन की चपेट में आने से दो आदिवासी युवक अजीत हेम्ब्रम और सागर हेम्ब्रम की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। यह घटना केवल सड़क दुर्घटना नहीं थी, बल्कि दो परिवारों के सपनों का अंत और पूरे समाज के लिए गहरा घाव बन गई। घटना के बाद न्याय की मांग को...