वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहे कर्मचारियों के आंदोलन में शनिवार को महिला कर्मचारी भी शामिल हो गईं। लगभग सौ महिला कर्मचारियों ने शनिवार को पूरी रात धरने पर बैठे रहने का ऐलान किया। इससे पहले शाम को कर्मचारियों ने परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर से एमएमवी चौराहे तक शांति मार्च निकाला। बीएचयू में नियमितीकरण की मांग को लेकर संविदा और अस्थायी कर्मचारी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने उन्हें स्थायी करने के लिए कमेटी के गठन का स्वागत किया है। हालांकि इसी बीच जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया को लेकर वह संशय में हैं। उनका कहना है कि कमेटी का निर्णय आने तक सीधी भर्ती से खाली पदों को भर दिया गया तो उन्हें कहां स्थान मिलेगा। हालांकि बीएचयू प्रशासन भी इस प्रकरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.