बोकारो, मार्च 10 -- चास प्रतिनिधि। जनता मजदूर सभा यूनियन के महासचिव साधुशरण गोप ने मंगलवार को प्रेस बयान के माध्यम से विस्थापित आंदोलन में शामिल लोगों पर हुए मुदकमा को त्रिपक्षीय वार्ता का उल्लंघन और धोखा बताया। कहा कि वैसे में प्रशासन को वार्ता की मर्यादा को बनाए रखने के लिए मुकदमा करने से परहेज करना चाहिए । विस्थापित आंदोलन एक सच्चाई है। इसे दबा कर खत्म नहीं किया जा सकता है। विस्थापितों ने देश के विकास के लिए जमीन न्योछावर किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...