रांची, जुलाई 9 -- रांची। राष्ट्रीय हड़ताल की सफलता पर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने सभी सदस्यों व कर्मियों को बधाई दी है। महासंघ ने कहा कि केंद्र सरकार के जन विरोधी, मजदूर विरोधी एवं कर्मचारी विरोधी नीति के विरोध में सफल आंदोलन ने कर्मचारियों, मजदूरों की एकता को राष्ट्रीय स्वरूप दिया है। महासंघ के प्रदेश महामंत्री अशोक सिंह ने कहा कि आशा है कि केंद्र सरकार आंदोलन की प्रमुख मांगों पर मजदूर-कर्मचारी विरोधी नीति को निरस्त करेगी। यह आंदोलन हमारी एकता और एकजुटता का प्रतीक है। सरकार को मजदूर विरोधी नितियों को बदलना ही होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...