आंदोलन को लेकर संयोजक समिति का गठन
चाईबासा, अप्रैल 17 -- चाईबासा। टाटा कॉलेज मुख्य गेट के पास छात्र नेता पीपुन बारीक की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में कोल्हान विश्वविद्यालय अधीनस्थ कॉलेजों के प्राचार्य और शिक्षकेतर कर्मचारियों को वाइस चांसलर द्वारा स्थानांतरित किए जाने से उत्पन्न छात्र-छात्राओं के असंतोष के बाद घोषित अनिश्चितकालीन आंदोलन पर चर्चा की गई। चर्चा में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठन से जुड़े कॉलेज के वर्तमान और पूर्व छात्र नेता उपस्थित थे। टाटा कॉलेज के छात्र नेता सनातन पिंगुआ ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय और अंगीभूत कॉलेज में पूर्व की भांति शैक्षिक, खेल कूद सहित अन्य सांस्कृतिक वातावरण बहाल करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी सामाजिक, राजनीतिक नेतृत्वकारियों का सहयोग आवश्यक है। अनिश्चित कालीन आंदो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.