चक्रधरपुर, मई 29 -- राउरकेला, संवाददाता। राउरकेला के सेक्टर-2 और सेक्टर 1 इलाकों में सोमवार को आये आंधी तूफान के कारण करीब 138 घरों पर पेड़ गिरने क्षतिग्रस्त हो गये थे। वहीं बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गये थे। इस कारण पिछले चार दिनों से सेक्टर दो और सेक्टर एक स्थित खड़ियाबहाल बस्ती, गंजू बस्ती, घोड़ाबांध बस्ती, मंगलामंदिर बस्ती, कल्याणी बस्ती सहित कई बस्ती इलाकों में न ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया था और न ही बिजली आपूर्ति शुरू की गई थी। गुरुवार को उत्तेजित बस्तीवासियों ने सेक्टर एक के दुर्गा चौक, सेक्टर दो मंगला मंदिर जाने वाले रास्ते और सेक्टर दो में एनआईटी जाने वाले रास्ते पर सड़क जाम कर दिया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आयी और बस्ती इलाकों में राहत और बचाव का कार्य शुरू कराया। 138 में 98 परिवार को पॉलिथीन सहित अन्य सामाग्री मुहैया...