जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- टाटानगर स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर विधायक सरयू राय के धरना आंदोलन की घोषणा से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप है। रविवार को डीआरएम तरुण हुरिया सहित अन्य पदाधिकारी चक्रधरपुर से टाटानगर पहुंचे, जहां विधायक सरयू राय से मुलाकात की। राय ने उनके समक्ष ट्रेनों की लेटलतीफी पर नाराजगी जताई। बैठक में सीनियर डीसीएम, एरिया मैनेजर, डिवीजनल इंजीनियर और आरपीएफ प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान रेलवे अधिकारियों ने स्वीकार किया कि लंबे समय से यात्री ट्रेनें टाटानगर जंक्शन काफी विलंब से पहुंच रही हैं। उन्होंने इसके पीछे विभिन्न तकनीकी और परिचालन कारण बताते हुए कहा कि समस्या के समाधान के लिए योजनाओं पर काम चल रहा है, जिसे पूरा होने में कुछ महीने लग सकते हैं। सरयू राय ने स्पष्ट कहा कि जनता की परेशानी दूर क...