रांची, अगस्त 9 -- रांची, संवाददाता। जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के विरोध में आंदोलित विद्यार्थियों के बीच शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता और रंगकर्मी पीयूष मिश्रा पहुंचे और आंदोलन का समर्थन किया। प्रदर्शन स्थल पर उन्होंने अपनी चर्चित गीत 'आरंभ है प्रचंड' गाकर छात्रों का उत्साह बढ़ाया। मिश्रा के साथ विद्यार्थियों ने भी सुर में सुर मिलाया। इससे कुछ देर के लिए जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम तालियों, नारों और गीतों की आवाज से गूंज उठा। इसके बाद मिश्रा ने छात्रों की ओर इशारा करते हुए कहा, तुम लोग बहुत बढ़िया कर रहे हो यार। कहा कि युवा बेहतर भविष्य के लिए संघर्षरत हैं। ऐसे में साथ देना जरूरी है। मीडिया से बातचीत में पीयूष मिश्रा ने कहा कि उन्हें यहां किसी के बुलावे या दबाव में आने की जरूरत महसूस नहीं हुई। इन बच्चों की तकलीफ और उनक...