कन्नौज, जनवरी 11 -- छिबरामऊ, संवाददाता। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहीं आशाओं से मिलने पहुंचे सपा नेता ने उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि सरकार आशाओं की उपेक्षा कर रहा है। सरकार का यह रवैया आशाओं के लिए हितकर नहीं है। सरकार को चाहिए कि उनकी मांगों को स्वीकार करे। पूर्व मुख्यमंत्री व कन्नौज सांसद अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा नेता दीपू चौहान रविवार को अस्पताल पहुंचे और यहां पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहीं आशाओं से मिले। सपा नेता ने आशाओं की समस्याओं को सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके आंदोलन की जानकारी होते ही सांसद अखिलेश यादव ने उन्हें मौके पर भेजा है। वह उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार को चाहिए कि आशाओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करते हुए उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.