बदायूं, जनवरी 29 -- बिसौली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में कृष्णा कालोनी में बैठक आयोजित की गई। जिसमें आईएएस अधिकारी मध्य प्रदेश संतोष वर्मा के ब्राह्मणों को लेकर दिए गये विवादित बयान पर रोष जताया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने कहा कि आईएएस अधिकारी मध्य प्रदेश संतोष वर्मा द्वारा अपने पद की गरिमा को ध्यान में नहीं रखा गया। इससे समूचे ब्राह्मण समुदाय को आघात पहुंचा है। ब्राह्मण समाज आक्रोशित है, तत्काल प्रभाव से कार्यवाही न होने पर ब्राह्मण महासभा आंदोलन करने के लिए पूरे देश में बाध्य होगी। शिक्षक नेता पीयूष पाराशरी, ओमवीर शर्मा, हरस्वरूप शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, राजकिशोर शुक्ला,अरविंद शर्मा, राजकुमार शर्मा, अमित शर्मा,प्रवीण शर्मा, बाबी, वृमेहंद शास्त्री, प्रवेश पाठक मौजूद थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.