साहिबगंज, अप्रैल 5 -- पतना। प्रखंड के दामिन डाक बंगला में सहायक अध्यापक संघ की बैठक रविवार को हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विभीषण तुरी ने की। जिसमें मुख्यमंत्री आवास घेराव को सफल बनाने को लेकर चर्चा किया गया। इस क्रम में विभिन्न मांगे को लेकर आगामी 18 व 19 अप्रैल को रांची में मुख्यमंत्री आवास घेराव का निर्णय लिया गया। वहीं मुख्यमंत्री आवास घेराव में सभी सहायक अध्यापक 17 अप्रेल को वनांचल एक्सप्रेस से रांची जाने का निर्णय लिया गया। मौके पर सपन कुमार साहा, बीरबल पंडित, प्रेमलता मुर्मू, रेजिना हांसदा, मुजफ्फर हुसैन, मंटू यादव, मो जमशेद अली, मो अब्दुल वदूद, रमेश चंद्र मंडल, फुलिन मुर्मू, किशोर पंडित व अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...