आंदोलनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज की हो जांच
मधेपुरा, जुलाई 22 -- मधेपुरा। नीट पेपर लीक सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज पर वरीय कांग्रेस नेता वीर बहादूर सिंह उर्फ अनिल कुमार सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। प्रदर्शनकारी छात्राओं के साथ पुलिस की अमानवीय व्यवहार की कड़ी भर्त्सना की जानी चाहिए। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा और दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- सुपौल : नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच कराए सरकार यह भी पढ़ें- सुपौल : नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच कराए सरकार यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.