धनबाद, जून 1 -- सिजुआ। तेतुलमारी के शक्ति चौक के समीप रविवार को झारखंड आंदोलनकारियों ने बैठक की। बैठक में आंदोलनकारियों की पेंशन सहित विभिन्न मांगों को लेकर 10 जून को रांची स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। आंदोलनकारी नेताओं ने कहा कि राज्यभर के आंदोलनकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे और सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे। मांगें पूरी नहीं होने पर आगे व्यापक आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। बैठक में लखन महतो, जितेन्द्र नाथ महतो, शिवलाल महतो, बंशीधर महतो, रामू महतो, विजय कुमार महतो, अशोक रजक, राम प्रसाद महतो, अशोक रजक, हरि प्रसाद महतो आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- झारखंड आंदोलनकारियों की प्रखंड स्तरीय टंडवा में हुई बैठक, कई प्रस्ताव पारित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...