देहरादून, मार्च 15 -- नई टिहरी। उत्तराखण्ड राज्य आदोलनकारी संगठन की बैठक मंच के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें कई प्रस्ताव पारित करते हुए उन पर चर्चा की गई। पेंशन बढ़ाने की घोषणा पर अमल न होने पर रोष भी जाहिर किया गया। रविवार को बौराड़ी में हुई बैठक में आगामी 5 अप्रैल को राज्य आन्दोलनकारी मंच का जिला सम्मेलन आयोजित किया जायेगा, जिनका प्रस्तावित स्थान सामुदायिक मिलन केन्द्र, बौराड़ी रहेगा पर विचार किया गया। कार्यक्रम के लिए जनपद भर के समस्त राज्य आन्दोलनकारियों को सम्मेलन में आने के लिए सम्पर्क किया जायेगा। निर्माणाधीन शहीद स्मारक एवं पूर्ववर्ती बैठक में विचाराधीन अन्य बिंदुओं को लेकर मंच के पदाधिकारियों से वार्ताकार कर जिलाधिकारी से मुलाकात की जायेगी। पूर्व में बढ़ी हुई पेंशन की घोषणा का शासनादेश ...