आदित्यपुर, मार्च 18 -- गम्हरिया। झारखंड अलग राज्य के 141 चिन्हित आन्दोलनकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किए जाने पर झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से सरना उमूल में लड्डू वितरण किया गया। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा मांझी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में आंदोलनकारियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शुभेंदु महतो ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद आज सम्मानित होने का गौरव हासिल हुआ है। यह सम्मान भी झामुमो की हेमंत सरकार के प्रयास से संभव हो पाया है। झामुमो जिला संगठन सचिव अमृत महतो ने कहा कि आंदोलनकारियों को सम्मान के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलनी चाहिए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, इंद्रजीत महतो, नारायण महतो, भोंडा बेसरा, शंकर मुखी, परितोष महतो, राजेश गोप, सरोज मुखर्जी आदि उपस्थित थे।...