लोहरदगा, मार्च 18 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला समिति की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भगत की अध्यक्षता में हुई। अनिल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के मामले को सरकार को जल्द से जल्द वार्ता कर निष्पादित करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि आंदोलनकारियों से वार्ता करें और आंदोलनकारियों के लिए बनी नियमावली में संशोधन कर जेल जाने की बाध्यता समाप्त करें। सभी आंदोलनकारियों को पहचान पत्र निर्गत करें। सम्मान जनक तरीके से समान रूप से सम्मान, नियोजन समेत व्यवस्थाओं का लाभ देने की दिशा में ठोस कार्य करें। दिशोम गुरु शिबू सोरेन मोडल लागू करें। जिला संयोजक विनोद भगत ने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा आंदोलनकारियों को बरगला कर आर्थिक दोहन करने का प्रयास कर रहे हैं। उ...