रांची, मई 13 -- चान्हो,प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में आंदोलनकारियों ने राजकीय सम्मान, अलग पहचान, बच्चों के रोजगार-नियोजन की गारंटी और Rs.50 हजार सम्मान पेंशन की मांग दोहराई गई। जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार लकड़ा ने कहा कि आंदोलनकारियों की आवाज दबाई नहीं जा सकती। वहीं 10 जून 2026 को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष घेराव-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बेलहम मिंज ने की। इस दौरान चान्हो प्रखंड कमेटी का गठन कर विपत्रि भगत को अध्यक्ष चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...