रुडकी, सितम्बर 22 -- चिन्हीकरण से वंचित राज्य आंदोलनकारियों को चिन्हित करने की मांग को लेकर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति की ओर से संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना दिया गया। मंगलवार को तहसील में आयोजित धरने में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी हर्ष प्रकाश काला ने कहा कि यदि 24 सितंबर तक सभी वंचित राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण नहीं किया गया तो वह दो अक्टूबर को शहीद स्मारक पर मुख्यमंत्री को अपना राज्य आंदोलनकारी सम्मान पत्र वापस कर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक सभी आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण नहीं होता, वह पेंशन भी नहीं लेंगे। वरिष्ठ आंदोलनकारी चक्रधर देवरानी ने चिन्हित नहीं तो वोट नहीं का आह्वान किया।अनिल उप्रेती और प्रवेश जोशी ने कहा कि राज्य गठन को 26 वर्ष होने के बाद भी चिन्हीकरण का मुद्दा लंबित ...