सीवान, जनवरी 23 -- सीवान, एक संवाददाता। आंदर थाना क्षेत्र के आंदर हाई स्कूल के समीप गुरुवार को हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक फिरोजपुर निवासी फूल मोहम्मद का पुत्र विक्की शेख है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया गया है कि विक्की शेख अपने एक दोस्त के साथ इसका परीक्षा प्रवेश पत्र लाने के लिए हाई स्कूल पर गया था। इस दौरान इसके मोबाइल फोन पर किसी का कॉल आया। कॉल पर गाली-गलौज के साथ ही धमकी भी दी जा रही थी। लेकिन विक्की शेख ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और चाय की दुकान पर बैठकर चाय पीने लगा। कुछ समय के बाद कई हमलावर आए और फायरिंग करने लगे। बताया गया है कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से करीब पांच राउंड फायरिंग की गयी है। इधर जान बचाने को लेकर विक्की शेख मौके से भागने लगा। लेकिन कुछ दूर जाने पर वह...