आंदर में महिला की मौत व पुलिस से झड़प मामले में एक गिरफ्तार
सीवान, मई 18 -- आंदर/ गुठनी, एक संवाददाता। आंदर थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव में महिला की मौत से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान हसनपुरवा गांव निवासी कन्हैया चौधरी की 55 वर्षीया पत्नी पार्वती देवी के रूप में की गई है। कुछ ग्रामीणों का आरोप था कि बहू व पुत्र ने ही उसकी हत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। घटना के सबंध में मिली जानकारी के अनुसार, महिला शनिवार की देर रात खाना खाकर सो गई। वहीं रविवार सुबह जब पता चला कि उसकी मौत हो गई है तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने देखा कि महिला का शव पंखे से लटका हुआ है। उसके बाद ग्रामीणों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पारिवारिक विवाद को लेकर बहू ने सास की हत्या कर दी है। उनकी मानें तो आये दिन पतोह अपने सास से झगड़ा करती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.