सीवान, मई 25 -- आंदर। प्रखंड के कई गांवों में नल-जल योजना की सेवा बाधित होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। मोटर खराब होने और पाइपलाइन में लीकेज के कारण पानी की आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों को दूर-दराज के चापाकलों से पानी लाना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप लगाया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी टीम को भेजा गया है और जल्द ही जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- तरौनी पंचायत में नल-जल की 17 में से सिर्फ दो चालू हालत में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...