सीवान, अप्रैल 11 -- (सीवान,से संदीप सिंह)। जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड व क्लिनिक पर प्रशासन की पैनी नजर है। बताया गया है कि एसडीओ सदर ने आंदर प्रखंड में संचालित अमन क्लिनिक, कृष्णा अल्ट्रासाउन्ड, विकास डायग्नोस्टिक सेंटर को जांच में अवैध पाए जाने पर सील कर दिया है। इतना ही नहीं अयोग्य कर्मियों द्वारा उपचार, आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणों का अभाव, अपशिष्ट प्रबंधन की कुव्यवस्था, अग्नि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने जैसी गम्भीर अनियमितताएं पाई गई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस तरह के स्वास्थ्य संस्थानों का निरंतर संचालन जन स्वास्थ्य और रोगियों के जीवन के लिए तात्कालिक व गम्भीर खतरा उत्पन्न कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...