नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के शोधकर्ताओं ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। दोनों संस्थानों के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा निगलने योग्य माइक्रोडिवाइस विकसित किया है, जो मानव शरीर की छोटी आंत से सूक्ष्मजीवों के नमूने एकत्र करने में सक्षम है। शोधकर्ताओं के मुताबिक यह माइक्रोडिवाइस कैप्सूल के आकार का है, जिसे मरीज आसानी से पानी के साथ निगल सकता है। यह डिवाइस पाचन तंत्र के भीतर पहुंचकर विशेष तकनीक के जरिए छोटी आंत से माइक्रोबियल सैंपल इकट्ठा करता है। अब तक छोटी आंत के सूक्ष्मजीवों का अध्ययन करने के लिए एंडोस्कोपी या अन्य जटिल और आक्रामक प्रक्रियाओं पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे मरीजों को असुविधा होती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.