गया, अप्रैल 23 -- आंती व कोंच थाने की पुलिस ने अलग - अलग स्थानों पर छापेमारी कर महुआ शराब के साथ दो लोग को गिरफ्तार किया है। आंती थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि काबर गांव में छापेमारी कर 17 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया। शराब बरामदगी मामले में शराब कारोबारी अखिलेश चौधरी को मौके से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं कोंच थाने की पुलिस ने देसी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोंच थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि गरजू बिगहा गांव से बुटानी मांझी उर्फ बुटाई के घर से पांच लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया। साथ ही शराब बरामदगी मामले में उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। (कोंच से नीरज कुमार अम्बष्ट की रिपोर्ट)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...