नवादा, अप्रैल 18 -- सरकारी स्कूलों में छात्राओं की हिचक दूर करने के लिए किशोरी मंच सेनेटरी ग्रुप एवं सखी सहायता डेस्क के गठन के क्रम में इंटर विद्यालय आंती कादिरगंज में विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल शिक्षक संतोष कुमार वर्मा के निर्देशन में 10 ग्रुप लीडर का चयन किया गया। जिसमें प्रत्येक समूह में 1 छात्रा लीडर की भूमिका में होगी। यह सभी छात्राएं अन्य छात्राओं को सेनेटरी पैड इस्तेमाल करने साफ-सफाई का ध्यान रखना व पौष्टिक आहार से संबंधित जानकारी देगी। साथ ही विविध गतिविधियों पेंटिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्विज आदि का आयोजन कर छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। साथ ही माहवारी के दौरान स्वच्छता का संदेश देना उनके जिम्मेवारी होगी। स्लोगन और कविता वाचन के माध्यम से छात्राओं को इससे संबंधित जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य शिक्षा के साथ-साथ आयरन ...