रिषिकेष, मई 24 -- कथा मर्मज्ञ व श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को प्रेम, सेवा, करुणा, सद्भाव और ईश्वर से जोड़ने वाला दिव्य मार्ग है। आज के समय में भागवत कथा मानवता को आंतरिक शांति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक दिशा प्रदान कर रही है। रविवार को परमार्थ निकेतन में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन कथा वाचक स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं अनमोल, ज्ञानवर्धक और भक्ति से भरी हुई हैं। उनके जीवन का हर एक पड़ाव चाहे वह बालपन की नटखट शरारतें हों, गोकुल में रास, या महाभारत में मार्गदर्शक की भूमिका हो, मानव जाति को प्रेम, कर्म और धर्म का पाठ पढ़ाता है। यह भी पढ़ें- बच्चों में संस्कृति...