नैनीताल, अगस्त 30 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने रविवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि भू-विज्ञान विभाग की दिल्ली निवासी छात्रा के आंतरिक मूल्यांकन अंकों की लापरवाही के मामले में अंकतालिका संशोधित कर उसे उपाधि दे दी गई है। छात्रा की ओर से फरवरी 2023 की अंतिम तिथि के बाद असाइनमेंट जमा करने और विभाग ने बिना अनुमति और अभिलेखों के अंक भेजने के दावे किए गए। मई 2023 में परिणाम आने के बाद यह मामला लंबे समय तक दबा रहा और समाधान पखवाड़े में भी प्रस्तुत नहीं हुआ।जुलाई 2026 में छात्रा के कुलपति से मिलने के बाद दस्तावेजों की जांच हुई, जिसके आधार पर 30 जुलाई को परीक्षा समिति की प्रत्याशा में अंकतालिका संशोधित की गई। यह भी पढ़ें- Nainital News: तीन दिन में परीक्षाफल घोषित करेगा कुमाऊं विश्वविद्यालय विवि प्रशासन ने स्प...