आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा परिणाम घोषित,
गढ़वा, जुलाई 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। आरकेवीएस महाविद्यालय में डीएलएड सत्र 2024-26 और 2025-27 के प्रशिक्षार्थियों की आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। उक्त अवसर पर महाविद्यालय परिसर में सम्मान समारोह व प्रशिक्षार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संस्थान के निदेशक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि शिक्षा मस्तिष्क को ऊर्जा, हृदय को करुणा और हाथों को हुनर प्रदान करती है। मौके पर मौके पर संस्थान के निदेशक अलखनाथ पांडेय, प्राचार्य डॉ. चंद्रदीप पांडेय ने सभी प्रशिक्षार्थियों को पेन व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.