मैनपुरी, मार्च 31 -- परिषदीय प्रयोगात्मक परीक्षा 2026 के आंतरिक मूल्यांकन के अंक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए गए। प्रधानाचार्यों द्वारा ये लापरवाही की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने चार अप्रैल तक अंक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। जिले में 22 विद्यालयों की ओर से अंक अपलोड नहीं किए गए हैं। हाईस्कूल आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक तथा इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने का समय 25 मार्च तक दिया गया था। लेकिन प्रधानाचार्यों द्वारा छात्र-छात्राओं के हाईस्कूल विषयों के आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक तथा इंटरमीडिएट के फाइनल सबमिट नहीं किए गए हैं। डीआईओएस सतीश कुमार ने बताया कि परिषद ने निर्देश दिए हैं कि चार अप्रैल तक प्रत्येक दशा में उपरोक्त परीक्षा के प्रा...