कन्नौज, फरवरी 20 -- कन्नौज। यूपी बोर्ड के अंग्रेजी प्रश्नपत्र में भी पिछले वर्ष की तरह ही मुन्नाभाई निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है। वर्ष 2025 में आयोजित हुई परीक्षा में करीब एक दर्जन से अधिक युवक दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े गए थे। नकल माफियाओं ने एक बार फिर नकल के लिए अपना जाल पूरे जिले में बिछा दिया है। मुन्नाभाई निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरसहायगंज कोतवाली के चौधरी जयवीर सिंह इंटर कालेज मिश्रापुर में कालेज में गठित किए गए आंतरिक दस्ता ने छापेमारी शुरू की। छानबीन के दौरान एक छात्र का प्रवेश पत्र चेक करते हुए उसमें लगे हुए फोटो व उसके चेहरे में अंतर समझ में आया। मामला संदिग्ध होने पर युवक से पूछताछ शुरू की गई। युवक ने पहले आंतरिक दस्ते को काफी देर तक गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन दस्ते ने कुछ ही देर बाद उसकी कापी उ...