कानपुर, दिसम्बर 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आंचल हत्याकांड के मुकदमे में पांच ससुरालीजनों को तलब करने के लिए अभियोजन को दोबारा अर्जी देनी होगी। मुकदमे की सुनवाई अपर जिला जज सप्तम आजाद सिंह की अदालत में अब नौ जनवरी को होगी। अशोक नगर निवासी खाद्य मसाला कारोबारी सूर्यांश खरबंदा की पत्नी आंचल ग्रोवर की 19 नवंबर 2021 को हत्या हो गई थी। आंचल के पिता पवन ग्रोवर ने नजीराबाद थाने में आठ ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन चार्जशीट सिर्फ पांच के खिलाफ लगी थी। कोर्ट में पिता पवन ग्रोवर, मां मीनाक्षी ग्रोवर व भाई अश्वय ग्रोवर की गवाही के बाद अभियोजन ने दोबारा पांचों ससुरालीजनों को तलब करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी। इस पर कोर्ट ने कहा कि पहले आदेश में कहा गया था कि तथ्य के बाकी साक्षियों की गवाही के बाद अभियोजन की अर्जी पर विचार होगा ...