गोंडा, मार्च 24 -- गोण्डा। बेलसर के लौव्वा टेपरा ग्राम पंचायत स्थित पीएमश्री विद्यालय के 55 छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को लखनऊ स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र का शैक्षिक भ्रमण किया। ग्राम प्रधान सुरेश दत्त उपाध्याय व विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष बच्चाराम ओझा ने बस को हरी झंडी दिखाकर विदा किया। प्रधानाध्यापक गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि ऐसे भ्रमण से बच्चों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा विकसित होती है। इस दौरान ममता कुमारी, हरिराम शुक्ल, बंशीधर उपाध्याय, सुमन शुक्ला, गोल्डी पाण्डेय, दीपमाला सिंह, नीतू सिंह, निशा सिंह, माधुरी त्रिपाठी, विभाग गुप्ता व भगवानदीन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...