बोकारो, जून 8 -- बैंक ऑफ इंडिया की आंचलिक प्रबंधक पल्लवी कुमारी ने सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया की चंदनकियारी शाखा का औचक निरीक्षण कर शाखा के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शाखा प्रबंधन को क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में बैंक की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आंचलिक प्रबंधक ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए बैंक की "नारी शक्ति" योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्टार सुनिधि योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम विश्वकर्मा, पीएम स्वनिधि, पीएमएफएमई एवं स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) जैसी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने बेरोजगार युवाओं, किसानों और व्या...